राज्य
14-May-2026


इन्दौर (ईएमएस) कांग्रेस संगठन ने एक बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई करते प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा जारी आदेश के बाद अल्पसंख्यक विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित होने तक कोई विभागीय पदाधिकारी नहीं रहेगा। आदेश के अनुसार अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश की समस्त कार्यकारणी, सभी जिलों के जिला अध्यक्ष और उनकी कार्यकारणी, विधानसभा अध्यक्ष, उनकी कार्यकारणी, सभी जिलों के ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारणी और वार्ड स्तरीय अल्पसंख्यक विभाग समितियां सभी भंग कर दी गई है। आदेश में यह भी कहा गया है कि जल्द ही विधानसभा और ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी सभी शीर्ष नेताओं से मिलकर तैयार की जाएगी। आनंद पुरोहित/ 14 मई 2026