राज्य
14-May-2026


भोपाल(ईएमएस)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन बिजनेस का लालच भरा विज्ञापन देखकर एक कारोबारी महिला को मोटे प्रॉफिट के चक्कर में चार लाख की चपत लग गई। पुलिस के मुताबिक सागर ग्रीन होम्स कोलार निवासी प्रिया मीना (28) बिजनेस वूमन हैं। दिसंबर 2024 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर वोहरा नाम की ऑनलाइन कंपनी का विज्ञापन देखा। कंपनी बिजनेस के लिए ग्राहक भी उपलब्ध कराती है। कंपनी के लुभावना ऑफर देख प्रिया मीना ने लाखों रुपए निवेश कर दिए। शुरू में उन्हें अच्छा प्राफिट हुआ और कंपनी ने ऑनलाइन ग्राहक भी उपलब्ध कराए। लेकिन कुछ दिन बाद मनचाहा प्राफिट होना बंद हो गया। फरियादिया का कहना है कि उसके चार लाख रुपए हड़पे गये है। जॉच के बाद मामला दर्ज कर पुलिस आगे की छानबीन में जुटी है। जुनेद / 14 मई