राज्य
14-May-2026


- परिजनो ने दो दिन बाद फंदे पर लटकी देखी लाश भोपाल(ईएमएस)। छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर फेस टू में सब्जी कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश दो दिन बाद परिजन ने फंदे पर लटकी देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आया है की चार साल से उसकी पत्नी अलग रह रही थी। और दो साल पहले भी वह फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। पुलिस के मुताबिक प्रदीप लोवंशी पिता गंगाराम लोवंशी शिव नगर फेस टू में रहता था और सब्जी का व्यवासाय करता था। उसके पिता और भाई उसके साथ रहते हैं, जो केटरिंग का काम करते हैं। दोनों को ईटखेड़ी में काम मिला था। दो दिन से वह ईटखेड़ी में परिवार के साथ काम पर थे। घर पर प्रदीप अकेला था। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे परिवार काम कर घर लौटा। परिजनो ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन प्रदीप ने दरवाजा नहीं खोला और न ही कोई जवाब दिया। अनहोनी की आशंका होने पर परिजन ने दरवाजा तोड़ा। इस दौरान प्रदीप की लाश फंदे पर लटकी मिली। परिजनो से पूछताछ में पता चला कि प्रदीप की पत्नी उसे चार साल पहले छोडक़र जा चुकी है। दो साल पहले वह फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। फिलहाल पुलिस आगे की जॉच कर रही है। जुनेद / 14 मई