राज्य
14-May-2026


भोपाल(ईएमएस)। टीटी नगर थाना इलाके में करंट से झुलसकर एक वृद्व की मौत हो गई। हादसे के समय वह रात को टहलते समय छत पर चले गये थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपते हुए कारणो की जॉच शुरु कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार पंचशील नगर में रहने वाले मोहन लाल प्रजापति पिता राम प्रसाद प्रजापति (57) जो भी काम मिलता था, उसे कर लेते थे। मंगलवार की रात वह मकान की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर बेसूध हो गए। बाद परिजन जब छत पर उन्हें देखने पहुंचे तो वह बेसुध पड़े नजर आये। उन्हें फौरन ही इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुचांया गया वहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर जाकर जॉच की जायेगी। जिसके बाद ही सही कारण साफ हो सकेगा। जुनेद / 14 मई