भोपाल(ईएमएस)। शहर के जहांगीराबाद थाना इलाके के सुभाष नगर स्थित मेट्रो डिपो में चोरी ने धावा बोलते हुए 10 हजार कीमत के मेट्रो कोच धुलाई के लिए काम आने वाले मोटर और पाइप पर हाथ साफ कर दिए। मामले की बताया गया है कि डिपो में दो सुरक्षाकर्मी तैनात है, लेकिन उन्हें चोरो के कारनामें की भनक नहीं लगी। थाना पुलिस के अनुसार भारत सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर मनोज शर्मा पिता स्वर्गीय बद्री प्रसाद शर्मा (46) ने प्रकरण दर्ज कराते हुए बताया की वह अशोका गार्डन स्थित सुभाष कॉलोनी में रहते हैं। उन्हें चोरी की जानकारी मंगलवार सुबह लगी थी। अज्ञात आरोपियो ने मेट्रो डिपो के बैचिंग प्लांट में रखा पानी निकालने का मोटर और लोहे के चार से पांच पाइप चोरी किये थे। इस क्षेत्र में तैनात सिक्योरिटी गार्ड राजेश मालवीय और आकाश तिलवानी से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। जुनेद / 14 मई