बड़वानी (ईएमएस)। देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी i के आह्वान का असर अब जनप्रतिनिधियों में भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने आज एक अनोखी पहल करते हुए साइकिल से सफर कर आमजन को ईंधन बचाने का संदेश दिया। वीओ-1: आज सुबह सांसद गजेंद्र सिंह पटेल अपने ओल्ड हाउसिंग बोर्ड स्थित निवास से साइकिल पर निकले और सांसद सेवा केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को पेट्रोल, डीजल और गैस की बचत करने की अपील की। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने का आव्हान किया है। हमें छोटी-छोटी दूरियों के लिए साइकिल और पैदल चलने की आदत अपनानी चाहिए। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और देश की ऊर्जा भी बचेगी।” सांसद की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसे संदेश समाज में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और लोगों को जागरूक करते हैं। प्रधानमंत्री के ईंधन बचाओ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अब जनप्रतिनिधि भी मैदान में उतर रहे हैं। खरगोन में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने साइकिल चलाकर न सिर्फ फिटनेस बल्कि ईंधन बचत का भी संदेश दिया है। हेमंत गर्ग , 14 मई, 2026