खेल
14-May-2026


धर्मशाला (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य रखा। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन ठोक दिए। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, पंजाब के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों पर 57 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई ने अंतिम ओवरों में विस्फोटक अंदाज दिखाते हुए मात्र 17 गेंदों में 38 रन कूट दिए। वहीं विष्णु विनोद ने 15 और जेवियर बार्टलेट ने सिर्फ 7 गेंदों पर 18 रन बनाकर टीम को 200 के आंकड़े तक पहुंचाया। मुंबई की ओर से शार्दूल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके। दीपक चाहर ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि राज बावा और कॉर्बिन बॉश को 1-1 सफलता मिली। सुबोध/१४-०५-२०२६