राज्य
15-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) मंगेतर से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है और इस वर्ष ही उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम प्रथम तंबोली उम्र बीस साल निवासी मूसाखेडी है। उसने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जिस वक्त उसने यह कदम उठाया उस समय भी वह अपनी मंगेतर से बात कर रहा था इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और प्रथम ने फांसी लगा ली। घटना के समय उसका भाई और पिता शिवपुरी गए हुए थे, जबकि उसकी मां अरबिंदो अस्पताल में ड्यूटी पर थीं। घटना का पता उसकी मंगेतर जो कि छावनी क्षेत्र में रहती है से ही चला। घटना वाली रात वह प्रथम के घर पहुंची थी। उसी ने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि दोनों के बीच बातचीत चल रही थी और इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद प्रथम ने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों के अनुसार कुछ समय पहले ही प्रथम और उसके भाई की सगाई हुई थी। इसी वर्ष दोनों की शादी होना तय थी। प्रथम लव मैरिज करने वाला था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 15 मई 2026