राज्य
15-May-2026


तेज बुखार और शरीर पर लाल दाने के मामले बढ़े -डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच खसरे के संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। ग्वालियर के बाद अब भोपाल में भी तेज बुखार, खांसी और शरीर पर लाल दाने जैसे लक्षण वाले मरीज मिलने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआत में यह सामान्य वायरल बुखार जैसा दिखाई देता है, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। छोटे बच्चों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में खतरा अधिक बताया जा रहा है। विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बच्चों को भीड़भाड़ से दूर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने और समय पर एमएमआर टीका लगवाने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। नंदिनी परसाई/15 मई 2026