शुल्क को लेकर सभी जगह हो रहा था विरोध भोपाल (ईएमएस)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) ने यात्रियों को राहत देते हुए यूजर चार्ज में बड़ी कटौती की है। एयरपोर्ट इकनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (एईआरए) द्वारा शुल्क कम किए जाने के बाद अब दिल्ली के मुकाबले नोएडा से उड़ानें सस्ती होने की उम्मीद बढ़ गई है। पहले अधिक शुल्क के कारण एयरलाइंस और यात्रियों दोनों में नाराजगी थी। नई व्यवस्था के तहत घरेलू यात्रियों के लिए यूजर चार्ज घटाकर करीब 490 रुपये तक कर दिया गया है। इससे एयरलाइंस का संचालन खर्च कम होगा और टिकट दरों में भी कमी आ सकती है। भोपाल-जेवर सहित कई रूटों पर किराए घटने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि जुलाई से शुरू होने वाली उड़ानों से यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और एयरपोर्ट की लोकप्रियता भी बढ़ेगी। नंदिनी परसाई/15 मई 2026