- भारतमाला सड़क मार्ग में रेलिंग काटकर बनाए अवैध रास्ता में टला बड़ा हादसा-बाल-बाल बची कार कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम तरदा के पास भारतमाला परियोजना मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत रेलिंग काटकर बनाए गए अवैध शॉर्टकट मार्ग में एक कार अनियंत्रित होकर पलटते-पलटते बच गई। हादसे के बाद वाहन की स्थिति ऐसी हो गई कि उसे बांस के सहारे टिकाकर खड़ा करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम के ही कुछ युवको ने राजमार्ग की सुरक्षा रेलिंग को काटकर भारी वाहनों के लिए अवैध रास्ता तैयार कर दिया है। इसी रास्ते से लगातार 18 चक्का ट्रेलर और अन्य भारी वाहन गांव की ओर उतर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 15 मई / मित्तल