क्षेत्रीय
15-May-2026


बोकारो(ईएमएस)।बालीडीह पुलिस ने शुक्रवार को छेड़खानी व मारपीट के आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बालीडीह पुलिस ने कुर्मीडीह निवासी मनोज गुप्ता के शिकायत पर 19 नवंबर 2025 को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया था।तब से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी सूचक के दुकान में घुसकर उनकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। जब सूचक ने रोका तो मारपीट कर उन्हें जख्मी करते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर दी थी।दूसरी तरफ बालीडीह पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक अन्य वारंटी आसिफ रजा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज है। इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। कर्मवीर सिंह/15मई/26