बोकारो(ईएमएस)।हरला थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती को झूठे प्रेम में फंसाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला शुक्रवार को थाना पहुंचा।पीड़िता के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज किया गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनुराग राज को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम ने कहा कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी पिछले कई महीनों से पीड़िता को अपने झूठे प्रेमजाल में फांस रखा था। तेरह मई को आरोपी ने युवती को धोखे से घर से बाहर बुलाया।चास मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के तेलमोच्चो स्थित एक होटल में जाकर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया।जब पीड़िता ने शादी करने की जिद्द की, तो उसे जलील कर भगा दिया। शादी से साफ इनकार कर दिया।इसके बाद युवती ने थाना में मामला दर्ज कराया। कर्मवीर सिंह/15मई/26