धार (ईएमएस)। धार जिले के सभी विकासखण्ड के आशा, उषा कार्यकर्ता आशा पर्यवेक्षको को 3 माह से वेतन नहीं मिलने पर पूरे धार जिले के सभी ब्लॉक कि आशा कार्यकर्ता ने 15 ,5 2026 शुक्रवार से काम बंद कर दिया और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए हैं घर परिवार की स्थिति ख़राब है, घर-परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इस सम्बन्ध में वेतन लम्बे समय से नहीं मिलने को लेकर 8 मई को आशा,उषा सहयोगी संगठन की जिलाध्यक्ष संगीता मारु मोयाखेड़ा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर कलेक्टर और सीमीएचओ मुख्यालय पर ज्ञापन भी दिया गया था, चर्चाकर बताया भी गया था कि 14 मई तक वेतन नहीं निकलता है तो जिले के सभी ब्लॉक स्तर पर 15 मई से जिले के समस्त आशा कार्यकर्ता ,उषा आशा पर्यवेक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरेंगे। आशा उषा आशा पर्यवेक्षक संगठन के इंदौर संभागीय अध्यक्ष शंकरलाल मारु ने बताया कि वेतन की मांग को लेकर धार जिले के सभी ब्लॉक में कहां पर मेडिकल ऑफिसर तो कहां पर बी पी एम ,बीसीएम इनको ज्ञापन दिया गया है शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरने सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा गया। । मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता , उषा,आशा पर्यवेक्षक संगठन के इंदौर संभागी अध्यक्ष शंकर लाल मारु मोयाखेड़ा ने बताया कि जिले में भी कभी पूछो तो बताते नहीं है पेमेंट के संबंध में ना कभी फोन उठाते हैं और काम के लिए जिले और ब्लॉक के अधिकारी कलेक्टर और एसडीएम की धमकी देते हैं कार्यकर्ता को और हटाने की पैसों का उनका कोई मतलब नहीं की इन कार्यकर्ता को पैसा मिल रहा है या नहीं मिल रहा है जिले के और ब्लॉक के आला अधिकारी को तो बस सिर्फ काम पैसा मिले या ना मिले उनको कोई मतलब नहीं ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता को परिवार घर चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है अब जब तक पूरा पैसा नहीं मिलेगा तब तक पूरे धार जिले में काम बंद और अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी। / ईएमएस / 15/05/2026