राज्य
15-May-2026


:: 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत :: इंदौर (ईएमएस)। पत्रकारिता के क्षेत्र में अहर्निश सक्रिय रहने वाले मीडियाकर्मियों के परिवारों के लिए गौरव का अवसर आने वाला है। स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मेधावी छात्र सम्मान समारोह काबिलियत को सलाम आयोजित किया जा रहा है। इस गरिमामय आयोजन के माध्यम से उन प्रतिभावान बच्चों की हौसला अफजाई की जाएगी, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और मेधा से शैक्षणिक सत्र में श्रेष्ठ सफलता अर्जित की है। स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने बताया कि इस गौरवशाली समारोह में उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कक्षा 06वीं से लेकर 12वीं तक की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य मीडिया परिवार के बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से सुदृढ़ और प्रेरित करना है। :: पंजीयन के लिए साझा करें जानकारी :: मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों को सूचित किया गया है कि वे अपने बच्चों की जानकारी मोबाइल नंबर 9575102593 पर प्रेषित करें। जानकारी साझा करते समय विद्यार्थी का नाम, कक्षा, मार्कशीट की छायाप्रति और अभिभावक के संस्थान का विवरण देना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, इच्छुक साथी अपना विवरण ईमेल आईडी mpstatepressclub@gmail.com के माध्यम से भी संगठन तक पहुँचा सकते हैं। प्रकाश/15 मई 2026