मुम्बई (ईएमएस)। विश्व क्रिकेट में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हुए है। इन्हीं में से एक हैं वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा। लारा की महानता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि टेस्ट क्रिकेट में उनके बनाये तीन रिकार्ड संन्यास के दो दशक बाद भी बराकरार हैं और टेस्ट क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज उनके करीब तक नहीं पहुंच पाया है। आज के दौर में टी20 क्रिकेट का बोलबाला है और बल्लेबाज आतिशी पारियां खेलते हैं। ये बल्लेबाज टेस्ट में भी आक्रामक अंदाज में खेलते हैं। जब क्रिकेट के नियम बल्लेबाजों के काफी अनुकूल हैं, बाउंड्री छोटी हो चुकी हैं और आधुनिक उपकरण खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन में मदद करते हैं, तब भी लारा के इन रिकॉर्ड्स का न टूटना यह साबित करता है कि वह अपने दौर से बहुत आगे के खिलाड़ी थे। यही कारण है कि कोई भी कोई लारा के करीब नहीं पहुंच पाया है। 1 बतौर कप्तान एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर (400 रन) साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगुआ टेस्ट में ब्रायन लारा ने बतौर कप्तान एक ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने की एक पारी में नाबाद 400 रन बना क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था. क्रिकेट के 145 से अधिक वर्षों के इतिहास में यह आज भी किसी कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. कप्तानी के भारी दबाव के बीच इतनी लंबी और मैराथन पारी खेलना उनकी अद्वितीय मानसिक मजबूती और एकाग्रता का प्रमाण है। उनकी इस पारी के करीब तक कोई नहीं पहुंच पाया है। ये टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए यह अविस्मरणीय पारी खेली थी। वहीं जिसने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन के 380 रन के तत्कालीन रिकॉर्ड को तोड़ा था। 2 टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रनों का आंकड़ा हासिल करना हर बल्लेबाज का सपना होता है पर लारा ने इस उपलब्धि को केवल हासिल नहीं किया, बल्कि इसे सबसे तेज गति से बनाया। उन्होंने केवल 111 टेस्ट मैचों की 195 पारियों में 10,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए थे। . उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी बाद में भारत के सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के कुमार संगकारा ने जरूर की, लेकिन कोई भी खिलाड़ी उनसे कम मैचों में इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। 3 पराजित टीम की ओर से सबसे अधिक रनों का रिकार्ड साल 2001 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में लारा ने एक ही मैच में कुल 351 रन (पहली पारी में 221 और दूसरी पारी में 130 रन) बनाए थे। तब वेस्टइंडीज की पूरी टीम श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की फिरकी के सामने ढ़ह गयी। तब लारा ने दोनो पारियों में जमकर रन बनाये हालांकि वह टीम को हार से नहीं बचा पाये। वह किसी मैच हारी हुई टीम से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है। कोई भी अन्य बल्लेबाज हारी हुई टीम से इतना स्कोर नहीं कर पाया है। गिरजा/ईएमएस 16मई 2026