राज्य
16-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शिकोहपुर लैंड डील मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बात करते हूं कहा कि सब ठीक है, धन्यवाद। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, मुझे इस देश के ज्यूडिशियल सिस्टम पर भरोसा है। मुझे पता है कि ईडी को सरकार मैनेज कर रही है और ईडी सरकार के कहने पर काम करती रहेगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/ मई/2026