जम्मू (ईएमएस)। राजौरी जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। कोटरंका तहसील के मोहरा गांव में फूड पॉइजनिंग से 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित परिवार के सात अन्य सदस्य गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहरा निवासी एक परिवार ने रात का खाना खाया था, जिसके बाद उनमें चक्कर, उल्टी और बेहोशी जैसे लक्षण दिखने लगे। आशंका है कि सब्जी में कोई जहरीला पदार्थ मिला था। तबीयत बिगड़ने पर इन्हें तत्काल सीएचसी कंडी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जीएमसी राजौरी रेफर किया गया। मृतकों में मोहम्मद हुसैन (60) शामिल हैं, जबकि रुबीना कौसर (24), रतीश अली (6), आतिश अली (10), आफिया कौसर (17), मोहम्मद इमरान (8), मोहम्मद इरफान (16) और सद्दाम हुसैन (14) समेत सात लोग जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सतीश मोरे/16मई ---