हरदा (ईएमएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर नपाध्यक्ष के पति पर की गई पोस्ट से भाजपा में अंदरूनी खींचतान उजागर हो गई है।गौरतलब है कि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने फेसबुक पोस्ट में नपाध्यक्ष भारती कमेडिया के पति राजू कमेडिया पर निशाना साधते हुए लिखा है कि हरदा नगरपालिका अध्यक्ष राजू कमेडिया ने ही हरदा का भविष्य खराब किया है।इधर समर्थकों द्वारा फेसबुक आईडी हैक होने के कयासों के बीच स्वयं विजय जेवल्या ने स्पष्ट कर दिया है कि वे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता है,जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है।नपा की कार्यप्रणाली भविष्य में नुकसानदायक है।उन्होंने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति पार्टी को नुकसान पहुंचाएगा,वे उसके खिलाफ खुलकर बोलेंगे।