राज्य
इन्दौर (ईएमएस) प्राचीन मंशापूर्ण शनि मंदिर जिंसी पर शनि जयंती महोत्सव के तहत रामायण मंडल के सदस्यों ने सुंदरकांड पाठ की सामूहिक प्रस्तुति के साथ शनिदेव की आराधना की। यंग इंडिया क्लब के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, विनोद व्होरा एवं राहुल अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में यज्ञ एवं हवन, तथा छप्पन भोग दर्शन के साथ महाआरती कर संतों-महंतों के प्रवचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर रामचरण दास, राम गोपालदास, महंत दयारामदास, राधे राधे बाबा, डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप, महंत श्रीराम महाराज उपस्थित रहें। आनंद पुरोहित/ 16 मई 2026