राज्य
- प्रोफेसर कॉलोनी जिनालय में सकल समाज के गुरु भक्तों की बैठक भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल के सभी लोग राष्ट्र संत मुनि सुधा सागर महाराज को श्री फल अर्पित करने जायेंगे। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया आज रविवार को रात्रि आठ बजे प्रोफेसर कॉलोनी जैन मंदिर परिसर में आयोजित विशाल बैठक में तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सभी भोपाल की जैन समाज की प्रबल इक्छा है, गुरुवार का चातुर्मास वर्षा योग राजधानी भोपाल में हो। बैठक में सभी मंदिर समितियां, सभी सामाजिक संगठन, सोशल ग्रुप, महिला संगठन, युवा मंडल, बाल मंडल ,पाठशाला परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे। अंशुल जैन / 16 मई, 2026