राज्य
17-May-2026


* हादसे में दोपहिया सवार भी हुआ घायल कोरबा (ईएमएस) मादक द्रव्य पदार्थ की लत ने फिर एक ग्रामीण की जान ले ली। जानकारी के अनुसार वह साइकिल में सवार होकर मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन करने ग्राम की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय दाखिल कराया गया, जहां से साइकिल सवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बहरहाल अस्पताल पुलिस ने मेमों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही पूरी करते हुए मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही हैं। 17 मई / मित्तल