व्यापार
17-May-2026


- कंपनी ‎‎वित्त वर्ष 2026-27 तक स्कूटर उत्पादन क्षमता दोगुनी करेगी नई दिल्ली (ईएमएस)। देश की अग्रणी दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अपने स्कूटर कारोबार को आक्रामक रूप से विस्तार देने की घोषणा की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 तक उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 1,500 करोड़ रुपए के भारी निवेश का ऐलान किया है। इस पहल का लक्ष्य लोकप्रिय स्कूटर मॉडल की क्षमता दोगुनी कर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना है। हीरो मोटोकॉर्प के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने बताया कि बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी वर्तमान 60,000 मासिक स्कूटर बिक्री को 1 लाख इकाई तक पहुंचाने की योजना बना रही है। डेस्टिनी मॉडल की क्षमता पहले ही 50 फीसदी बढ़ी है, जबकि जूम स्कूटर की क्षमता दोगुना करने की प्रक्रिया जारी है। कंपनी कलपुर्जा कारोबार भी मजबूत कर रही है, जिसके तहत दक्षिण भारत में 700 करोड़ रुपए के निवेश से एक वैश्विक कलपुर्जा केंद्र बनेगा। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सेगमेंट में भी बड़ी तैयारी है। कंपनी ने अपनी ईवी उत्पादन क्षमता 15,000 से बढ़ाकर 25,000 इकाई कर दी है, और इस साल के अंत तक इसे दोबारा दोगुना करने का लक्ष्य है। उन्होंने पश्चिम एशिया युद्ध के असर पर कहा कि अप्रैल-मई की शुरुआत तक मांग मजबूत है, पर वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण भविष्य की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। युद्ध से पहले ‎वित्त वर्ष 26-27 में दोपहिया उद्योग के लिए बेहतर वृद्धि की उम्मीद थी, जो अब सतर्कता की मांग करती है। सतीश मोरे/17मई ---