इन्दौर (ईएमएस) एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के आठवें माले से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। हादसा सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित फर्स्ट बटालियन में हुआ। मृतक मजदूर का नाम पंकज पिता मुकेश उम्र बावीस साल हैं और वह मूलत उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला था तथा करीब दो महीने पहले इंदौर में अपने नाना के पास आकर काम करने लगा था। पुलिस के अनुसार हादसा कल शाम को हुआ घायल अवस्था में उसे एमवाय उसका ठेकेदार रियाज लेकर पहुंचा था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पूछताछ में ठेकेदार ने बताया कि पंकज पांचवें माले पर प्लास्टर का काम कर रहा था। शाम को काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर नीचे आ रहे थे, तभी पंकज आठवें माले पर कुछ सामान लेने चला गया। काफी देर तक वह नीचे नहीं आया, जिसके बाद अन्य कर्मचारियों ने उसे घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा और ठेकेदार को सूचना दी। मामले में फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी हैं। आनंद पुरोहित/ 17 मई 2026