क्षेत्रीय
17-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। गेट पर गेम फिर इन्ट्री के साथ चाय नाश्ता कुछ इस तरह से जैन महासमिति पूर्वी संभाग की मासिक मीटिंग शुरू हुई जिसमें 170 महिला सदस्याओं ने भाग लिया। समाजसेवी नरेश काला के अनुसार मीटिंग की शुरूआत मुख्य अतिथि किरण रांवका द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई तत्पश्चात मंगलाचरण नृत्य द्वारा मैत्री ने किया। मीटिंग के दौरान महिला सदस्याओं ने रैम्प वॉक भी किया गया। इसमें दस युगल शामिल हुए । इस अवसर पर कांता कद्यला, सुनीता पाटनी, कल्पना जैन, स्मिता गंगवाल, किरण कासलीवाल, शीलू पद्य टनी, ज्योति सेठी, रजनी, कौशल्या पतंगिया, मनी अजमेरा, वीना सेठी, निर्मला पाटोदी आदि उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन स्मिता गंगवाल व आभार किरण कासलीवाल ने माना। - 17 मई 2026