दोनों ने की थी लव मैरिज मंदसौर (ईएमएस)। कैंसर से पीड़ित पत्नी की लगातार बिगड़ती हालत और मानसिक तनाव से परेशान एक दंपती ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और खुशहाल जीवन जी रहे थे, पत्नी की गंभीर बीमारी के कारण परिवार लंबे समय से आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों से जूझ रहा था। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी की पीड़ा सहन नहीं कर पा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। एसजे/ 17 मई /2026