राज्य
17-May-2026


दमोह (ईएमएस)। दमोह में दो संविदा डॉक्टरों की डिग्री फर्जी होने का मामला सामने आया है। सीएमएचओ ने इस संबंध में दमोह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों डॉक्टरों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की नियुक्ति वर्ष 2025 में एनएचएम के जरिए हुई थी। जांच में डिग्री और पंजीयन संबंधी दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। पुलिस और विभागीय अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि दस्तावेज वास्तव में फर्जी हैं या नहीं। मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। एसजे/ 17 मई /2026