क्षेत्रीय
17-May-2026
...


- आरोपी की मौत, पत्नी के देहांत के बाद महिला के साथ रह रहा था लिवइन में - महिला की बची जान, पति से अलग रह रही थी घायल लिवइन पार्टनर भोपाल(ईएमएस)। शहर के पिपलानी थाना इलाके में स्थित सोनागिरि सी-सेक्टर में शनिवार रात करीब 9 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहॉ एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर के सिर पर हथौड़ी से जानलेवा हमला कर उसका सिर फाड़ दिया। इसके बाद महिला को मरा हुआ समझकर आरोपी ने खदु की जान देने के लिये अपने गले और पेट पर चाकू से वार कर लिये, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोनागिरि के सी-सेक्टर में रहने वाला लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया (50) निजी वाहन चालक था। उसकी पत्नी की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पॉच बच्चे है। पत्नि की मौत के थोड़े समय बाद मोहल्ले में ही रहने वाली कल्पना भारती नामक महिला से उसकी नजदीकियां बढ़ गई और दोनो एक साथ लिव-इन में रह रहे थे। घरों में साफ-सफाई और खाना बनाने का काम करने वाली उसकी लिव इन पार्टनर कल्पना भारती बीते काफी समय से अपने पति से अलग रह रही है। पुलिस का कहना है कि घटना का सही कारण साफ नहीं हो सका है। लेकिन शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि लक्ष्मण, कल्पना के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी शक केा लेकर बीती रात भी उसका कल्पना से विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ने पर गुस्साये लक्ष्मण ने कल्पना को जान से मारने की नियत से उसके सिर पर हथौड़ी से घातक वार किया और उसे मरा समझकर चाकू से खुद का गला काटने के साथ ही अपने पेट में भी चाकू से घातक वार कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने दोनो को इलाज के लिये अस्पताल पहुचांया। बताया गया है की सिर पर हथौड़े से हुए वार से घायल कल्पना भारती की जान बच गई है। हालांकि उसे नाजूक हालत में पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहॉ से बाद में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उसका इलाज जारी है। वहीं मौके पर पहुचीं एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाने के लिये घटना स्थल की बारीकी से छानबीन की। जिस चाकू से लक्ष्मण ने खुद पर हमला किया था, उसे टीम उस चाकू के साथ ही हथौड़ी को भी जप्त कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया असपताल स्थित मर्चूरी में भिजवाया गया है। जुनेद / 17 मई