क्षेत्रीय
17-May-2026
...


भागलपुर, (ईएमएस)| जिले के कहलगांव शहर के चौधरी टोला में स्थित प्राचीन श्री शनिदेव मंदिर में श्री शनि जयंती महोत्सव में शनिवार की देर रात तक भक्त भजनों की गंगा में हिलकोड़े लगाते रहे । श्री शनि जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों ने केक काटा। मौके पर मंदिर के पुजारी मुकेश शर्मा ने इस प्राचीन मंदिर की विशेषता बताई । वहीं मंदिर में पिंकी, देवी,ज्योति कुमारी,ने इस मंदिर के शक्ति के बारे में बताया। आनंद गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी अपनी बातें रखी। महोत्सव में अखंड दीप प्रज्वलन, तेलाभिषेक, दीपदान, छाया पात्र दान, विधिवत पूजन, आरती एवं विभिन्न मिठाइयों का श्री शनि देव जी को भोग लगाया गया। शाम में आरती की गई और देर रात तक कलाकारों द्वारा संगीतमय में भक्ति धुन में भक्त भजनों की गंगा में गोते लगाते रहें। - अतीश दीपंकर