क्षेत्रीय
17-May-2026
...


- पुलिस ने अब्दुल्लागंज से तस्करी होकर आई 162 लीटर अवैध शराब का जखीरा स्विफ्ट कार सहित पकड़ी, माफियाओं में मचा हड़कंप नर्मदापुरम (ईएमएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शराब विक्रय के लिए धार्मिक नगरी नर्मदापुरम को प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद से ही शराब तस्करी सहित अवैध शराब विक्रय का बड़ा केंद्र नर्मदापुरम बन चुका है।पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा(आईपीएस) की नर्मदापुरम जिले में पदस्थापना के बाद से ही बड़े पैमाने पर पुलिस द्वारा अवैध शराब पकड़ी जा रही है। प्रतिबंधित नर्मदापुरम में भी बड़े पैमाने पर निरंतर अवैध शराब का जखीरा सिटी कोतवाली और देहात पुलिस द्वारा पकड़ा जा रहा है और शराब माफियाओं के चेहरे भी बेनकाब हो रहे हैं। शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात को पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन, एएसपी अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अब्दुल्लागंज से तस्करी कर नर्मदापुरम लाई जा रही अवैध शराब का जखीरा कार सहित पकड़ा है। दिनांक 15-16/05/26 की दरम्यानी रात्री मे थाना कोतवाली नर्मदापुरम मुखबिर सूचना प्राप्त हुयी कि एक्सीलेंस स्कूल वाले मैदान मे पानी की टंकी के पास सफ़ेद रंग की स्विफ्ट खड़ी है जिसमे अवैध शराब विक्रय करने के उद्देश्य रखी हुयी है।पुलिस टीम द्वारा तसदीक करने पर एक्सीलेंस स्कूल वाले मैदान मे पानी की टंकी के पास सफ़ेद रंग की स्विफ्ट MP 04/CQ 7119 खड़ी दिखी। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार की घेराबंदी की जाकर की तलाशी लेने पर उक्त कार मे दो व्यक्ति सोते हुये मिले एवं कार की तलाशी लेने पर 18 पेटी देशी मदिरा प्लेन रखा होना पाया गया। उक्त शराब करीबन 162 लीटर कीमती 54,000/- रु की होना पाया गया। कार मे मिले दोनों व्यक्तियो ने अपना नाम शोएब खान पिता अल्ताफ खान (24) नि.वार्ड क्रमांक 15 माखननगर एवं सुरेन्द्र पिता अखिलेश यादव(27) नि.आईटीआई अंकिता नगर नर्मदापुरम का होना बताया गया।उक्त अवैध शराब को श्याम ठाकुर नि.कुलामड़ी नर्मदापुरम से ओबेदुल्लागंज मे खरीदना बताया है।जिस पर थाना कोतवाली में आरोपी शोएब खान पिता अल्ताफ खान (24) वर्ष नि.माखननगर, सुरेन्द्र पिता अखिलेश यादव (27) नि.आईटीआई अंकिता नगर नर्मदापुरम के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है | प्रकरण मे शराब विक्रेता श्याम ठाकुर नि. कुलामड़ी थाना देहात जिला नर्मदापुरम को भी आरोपी बनाया गया है।प्रकरण की विवेचना जारी है।उक्त कारवाही में मुख्य भूमिका कोतवाली निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उनि. जितेंद्र चौहान, सउनि. संजय रघुवंशी, प्रआर.583 रितेश यदुवंशी, आर. 42 अजमेश चंद्रोल, आर.865 धर्मेंद्र, आर. 923 कमलेश, आर. 564 रोहन एवं आर.665 सतीश की रही। ईएमएस / 17/05/2026