- पड़ोसी से बात करते समय संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा भोपाल(ईएमएस)। शहर के निशातपुरा थाना इलाके में हुए जानलेवा हादसे में विवाहिता की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई। घटना के समय वह अपनी पड़ोसी से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गईं। मिली जानकारी के अनुसार थाना इलाके में स्थित संजीव नगर कॉलोनी में रहने वाले विनोद शुक्ला वेटनरी डॉक्टर हैं, उनकी पत्नि संध्या शुक्ला (48) घरेलू महिला थीं। शनिवार शाम संध्या शुक्ला तीसरी मंजिल पर खड़ी होकर अपनी पड़ोसी से बात कर रही थीं। अचानक की उनका शारीरिक संतुलन बिगड़ गया और वे काफी ऊचांई से नीचे जमीन पर गिर गई। घटना में उन्हें घातक चोटें आई थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जहॉ से बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है। जुनेद / 17 मई