क्षेत्रीय
17-May-2026
...


- यूपी सरकार में राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अलीगढ़ पहुंचे सुरेंद्र दिलेर अलीगढ़ (ईएमएस)। खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर सरकार में राज्य मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार अपने शहर पहुंचे। रविवार को टप्पल इंटरचेंज पर क्षेत्रीय जनता ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। राज्यमंत्री बनकर अलीगढ़ पहुंचने पर कार्यकताओं ने टप्पल में पहुंचकर सुरेंद्र दिलेर का स्वागत किया। इस दौरान सुरेंद्र दिलेर अपने पिता और दादा को याद करते दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने अपार समर्थन देने के लिए क्षेत्र की जनता का भी आभार जताया। सुरेंद्र दिलेर ने स्वागत में पहुंचे कार्यकर्ताओं से कहा कि आज यहां पर लगभग सभी गांवों से लोग आए हैं। उनका आभार जताता हूं। मैं मंत्री नहीं बना हूं, आप सब मंत्री हैं। उन्होंने खैर विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पिता की कमी महसूस होने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अपने पिता को याद किया। लेकिन, आप लोगों ने यहां की जनता ने पिता और दादा की कमी महसूस नहीं होने दी। बाबा किशन लाल दिलेर हाथरस से 4 बार सांसद और 5 बार विधायक बने दरअसल, सुरेंद्र दिलेर राजनीतिक परिवार से आते हैं। वाल्मीकि समाज से वे विधायक और अब मंत्री हैं। उनके बाबा किशन लाल दिलेर हाथरस से 4 बार सांसद और 5 बार विधायक चुने गए थे। वहीं, मंत्री के पिता राजवीर दिलेर हाथरस से सांसद और एक बार विधायक रहे। सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि राज्यमंत्री के रूप में प्रथम बार अपने गृह जनपद अलीगढ़ आते हुए टप्पल नगर में प्रवेश करने पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं, सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों और वंदनीय क्षेत्रवासियों से प्राप्त अपार सम्मान एवं स्वागत से अभिभूत हूं। सभी का हृदयतल से आभार व्यक्त करता हूं। अलीगढ़ पहुंचने पर उन्होंने टप्पल स्थित अंबेडकर पार्क में भारत रत्न, संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। निकाला बाइक जुलूस टप्पल पहुंचने के बाद राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर बाइक जुलूस में शामिल हुए। वे बुलेट बाइक पर सवार थे। इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं की भी खुशी देखने लायक थी। कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय नेताओं ने कहा कि जिले को मंत्री पद मिलने से क्षेत्र में विकास की नई लहर दौड़ेगी। इससे क्षेत्रीय जनता को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। खैर एमएलए को राज्य मंत्री बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है। राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर का पैतृक गांव पिसावा क्षेत्र के दौरऊ में स्थित है। उनके मंत्री बनने के बाद उनके गांव में भी स्वागत समारोह का इंतजार किया जा रहा है। बाइक जुलूस के दौरान मंत्री कई स्थानों पर रुककर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करते नजर आए। मंत्री पद मिलने से क्षेत्र में विकास की नई लहर दौड़ेगी रविवार को टप्पल इंटरचेंज पर क्षेत्रीय जनता ने राज्यमंत्री बनने पर सुरेन्द्र दिलेर का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। पिसावा, पलसेढ़ा, नागलिया, बिजना, कृपालगढ़ी और मढ़ा हबीबपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने दोपहर 11रू30 बजे टप्पल इंटरचेंज पर एकत्र होकर मंत्री का स्वागत किया। सुरेंद्र दिलेर के राज्य मंत्री बनने से क्षेत्रीय जनता में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय लोकदल नेता चैधरी रोबिन सिंह ने कहा कि जिले को मंत्री पद मिलने से क्षेत्र में विकास की नई लहर दौड़ेगी। इससे क्षेत्रीय जनता को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा और वीरेंद्र सिंह उर्फ बिल्ले प्रधान ने बताया कि खैर विधायक को राज्य मंत्री बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है। उन्होंने इसे जमीन स्तर पर काम करने वाले नेता का सम्मान बताया, जिससे पार्टी और मजबूत होगी। राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर का पैतृक गांव पिसावा क्षेत्र के दौरउ में स्थित है। उनके मंत्री बनने के बाद उनके गांव में भी स्वागत समारोह का इंतजार किया जा रहा है। इस अवसर पर बनवारी प्रधान, जितेंद्र प्रधान, महीपाल प्रधान, लोकदल नेता रॉबिन चैधरी, पिंटू चैधरी, राजू चैधरी, यश चैधरी, कृपाल प्रधान, डॉ. कर्मवीर सिंह, मुन्नू चैधरी, मुकेश शर्मा, अवधेश चैधरी, रवि प्रधान, जीतू प्रधान, हरेंद्र अत्री, योगेश मालन, मुनेंद्र सिंह और यदु सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 17 मई 2026