क्षेत्रीय
शाजापुर (ईएमएस)। गाय को अपने साथ ले जा रहे संदिग्ध युवक को गोरक्षकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 12 बजे पचोर निवासी विशाल नामक युवक सोमवारिया बाजार क्षेत्र से एक गाय को लेकर जा रहा था। इसी दौरान गौ सेवक धर्मेन्द्र शर्मा की नजर उस पर पड़ी तो उसने युवक से गाय ले जाने का कारण पूछा। युवक ने बताया कि गाय दूध कम दे रही थी, इसलिए वह उसे अपने साथ ले जा रहा था। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक की बात पर संदेह जताया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। ईएमएस / 17/05/2023