क्षेत्रीय
17-May-2026
...


शाजापुर (ईएमएस)| शहर के बेरछा रोड स्थित अयोध्या बस्ती के एक सूने मकान में देर रात अज्ञात कारणों के चलते अचानक भीषण आग भड़क उठी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक-3 निवासी राहुल किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था और दरवाजे पर ताला जड़ा था। ऐसे में शनिवार रात करीब 11 बजे पास ही रहने वाले उनके रिश्तेदार धीरज ने घर से धुआं उठते देखा। जब उन्होंने गेट खोलकर अंदर देखा, तो किचन में आग लगी हुई थी। आग की लपटें देखकर मोहल्ले के लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाला और नगर पालिका को सूचना दी। सूचना पर दमकल की बजाय नपा का पानी का टैंकर मौके पर पहुंचा, जिसकी मदद से स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। हालांकि घटना में फ्रिज सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ईएमएस / 17/05/2023