क्षेत्रीय
17-May-2026
...


देवास (ईएमएस)। मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री प्रदीप अहिरवार के भोपाल से इंदौर जाते समय देवास में अल्प प्रवास के दौरान न्यू देवास गेट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मध्य प्रदेश संयोजक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग संजय रेकवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी देवास के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के बाद संगठन की मजबूती तथा अनुसूचित जाति समाज के हितों को लेकर सार्थक चर्चा भी हुई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री, जयप्रकाश मालवीय, आयन शाहा, डॉ. मुन्ना सरकार, कमल चौहान, फैजान पठान, शाहिद अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व म.प्र. संयोजक संजय रेकवाल ने कहा कि, भैय्या प्रदीप अहिरवार जी का देवास आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। उनका मार्गदर्शन अनुसूचित जाति समाज और कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता संकल्पित हैं। ईएमएस/मोहने/ 17 मई 2026