राष्ट्रीय
18-May-2026


पत्र में लिखा- पार्टी में जो घटनाक्रम हुए हैं, उनसे पहुंचा गहरा दुख चेन्नई,(ईएमएस)। एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता एस सेम्मलाई ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने पार्टी के भीतर बढ़ती अंदरूनी कलह और तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयललिता के निधन के बाद वरिष्ठ नेताओं को मौकों की कमी पर निराशा जताई। एडप्पादी के पलानीस्वामी को लिखे पत्र में सेम्मलाई ने कहा कि चुनावों के बाद से एआईएडीएमके के अंदर जो घटनाक्रम हुए हैं, उनसे उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पत्र में लिखा चुनावों के बाद एआईएडीएमके में जो घटनाएं हो रही हैं, उनसे मुझे बहुत ज़्यादा मानसिक पीड़ा हुई है। क्या यही उस आंदोलन की नियति है, जिसे सुनहरे दिल वाले क्रांतिकारी नेता एम जी रामचंद्रन ने शुरू किया था और जिसे क्रांतिकारी नेता अम्मा जे जयललिता ने संवारा था? कपूर तो घुल सकता है, लेकिन क्या कोई पार्टी भी घुल सकती है? यह बात दुख देती है, सचमुच दिल को दुख पहुंचाती है। मैं बड़े दुख के साथ पार्टी नेतृत्व को सूचित करता हूं कि मैं अपने मौजूदा पद से हट रहा हूं और साथ ही पार्टी से भी इस्तीफा दे रहा हूं। बता दें हाल के दिनों में एआईएडीएमके के अंदर कलह और तेज़ हो गई है। इसकी वजह नेतृत्व में फेरबदल और कई नेताओं के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कलह तब और गहरी हो गई, जब विधायकों के एक गुट ने विधानसभा में वोटिंग के दौरान टीवीके का समर्थन किया। इसके बाद ईपीएस के नेतृत्व वाले खेमे ने पार्टी संगठन में कई बदलाव किए। सिराज/ईएमएस 18मई26 ------------------------------