- समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित अशोकनगर (ईएमएस)। जल संचय जन भागीदारी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता आवश्यक है। अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित पोर्टल पर संचालित गतिविधियों को अपलोड किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर साकेत मालवीय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संबंधित विभागों द्वारा जल संचयन, तालाब गहरीकरण एवं कुंआ, बावडी के संरक्षण, जल स्रोतों की पुनर्जीवन तथा जन भागीदारी आधारित गतिविधियों के कार्य समय सीमा में पूर्ण कराकर पोर्टल पर एंट्री कराई जाए। कलेक्टर ने विभागबार सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। विभागों में 100 दिवस एवं 50 दिवस से अधिक शिकायतों का निराकरण अविलंब करें। शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यात्मक होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सीएम हेल्पलाईन पोर्टल की समीक्षा की जाएं। साथ ही नई प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करें। गेंहू उर्पाजन कार्य की समीक्षा: बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले में चल रहे गेंहू उर्पाजन कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि शासन की मंशानुरूप जिले में गेंहू उर्पाजन कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से हो यह सुनिश्चित किया जाएं। उर्पार्जित गेंहू का उचित भण्डारण, परिवहन तथा भुगतान समय पर हो सके ऐसी व्यवस्था बनाई जाएं। मानसून की तैयारियों संबधी दिये निर्देश: बैठक में कलेक्टर ने आगामी मानसून की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आपदा प्रबंधन समिति की बैठके आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से बनाई रखी जाएं। जिससे बाढ़ आने पर राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी न हो। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 18 मई 2026