अशोकनगर (ईएमएस)। जिला मुख्यालय से पैंतीस किलोमीटर दूर बंगला चौराहे पर नवनिर्मित विशाल भव्य जिनालय की प्रतिष्ठा सोमवार को मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज के आशीर्वाद से बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भइया के निर्देशन में ध्वजा रोहण के साथ प्रारंभ हो गई जहां सर्वे प्रथम आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष अज्ञान तिमिर का नाश करने वाली ज्ञान की ज्योति प्रज्जवलित की गई। इसके साथ ही सकली करण इन्द्र प्रतिष्ठा पादशुध्दि दृव्य शुद्धि करते हुए वाल ब्रह्मचारी प्रदीप भइया ने कहा कि मन्दिर जीवन में एकद वार ही वन पाते हैं आप सब भाग्यशाली हैं कि शिखर वंद मन्दिर की प्रतिष्ठा के संस्कार करने जा रहे हैं आज कुछ ऐसा संकल्प लें जो आपके जीवन को प्रतिष्ठित कर दे। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 18 मई 2026