- ठेले, काउंटर, बोर्ड, टेबिल, कुर्सी, गेट, पाईप आदि सामान किया जप्त भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, स्टूल, टेबिल, गन्ने की चरखी, आवागमन में बाधक बग्गियां, दुकानें व दुकानों के बाहर रखा सामान, नाली पर अवैध रूप से रखी फर्शियां, अवैध रूप से बनीं दीवार तथा अवैध रूप से रास्ते पर लगा गेट आदि को हटवाया और ठेले, काउंटर, बोर्ड, टेबिल, कुर्सी, गेट, पाईप, जीने आदि जप्त किये। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने मंगलवार को होशंगाबाद रोड इण्डस टाउन, 11 मील, शाहपुरा शैतान सिंह चौराहा, बिट्ठल मार्केट, लिंक रोड नं0-1, 2 व 3, जवाहर चैक, सरस्वती नगर, रोशनपुरा बाणगंगा, एम.पी. नगर जोन-1, अयोध्या बायपास, रायसेन रोड पैराडाइस कालेज, अप्सरा टाकीज, पुष्पा नगर, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-1, द्वारका नगर, नादरा बस स्टेण्ड, छोला, डी.आई.जी बंगला, भोपाल टाकीज, बरखेड़ी, मंगलवारा आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, काउंटर, गुमठी, पान पार्लर, दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया साथ ही बाणगंगा पीतल मंदिर के पास अवैध रूप से बनीं 01 दीवार तोड़ी व रायसेन रोड स्थित पैराडाइज कॉलेज के सामने रास्ते पर अवैध रूप से लगा गेट हटाकर जप्त करने की कार्यवाही की तथा बरखेड़ी क्षेत्र में आवागमन में बाधक 02 बग्गियां भी हटवाई। निगम अमले ने उक्त कार्यवाही के तहत 04 काउंटर, 06 ठेले, 01 पान पार्लर, 04 लोहे के जीने, 06 टेबिल, 02 लोहे के बड़े कीलें, 01 लोहे का पाईप, 01 बोर्ड, 01 फ्लैक्स आदि सामान जप्त किया। हरि प्रसाद पाल / 19 मई, 2026