क्षेत्रीय
19-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) सिख समाज के युवक युवतियों का विवाह समारोह गुरुद्वारा श्री गुरु हरिराय साहिब गांधी नगर में सम्पन्न हुआ। संयोजक सरदार मंजीत सिंह टुटेजा के अनुसार समारोह दोनों पक्षों के लिए निशुल्क रखा गया था और इसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की और से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गई। समारोह में उपस्थित समाजजनों ने भविष्य में भी इसी तरह के निशुल्क विवाह समारोह करने और फिजुल खर्च से बचने का निर्णय लिया। समारोह में दोनों पक्षों के साथ आए मेहमानों के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई एवं गर्मी से राहत के लिए ठंडे शरबत की छबील भी लगाई। विवाह समारोह में मुख्य रूप से गुरुसिंह सभा के प्रधान रघुवीर सिंह खनूजा, सदस्य सतवीर सिंह छाबड़ा, संदीप पाल सिंह, दिदार सिंह शामिल हुए। संयोजक मंजीत सिंह टुटेजा ने स्वागत किया एवं नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आनंद पुरोहित/ 19 मई 2026