श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सीप नदी के तट पर स्थित सोनेश्वर घाट पर आज दूसरे दिन भी स्वछता हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें नगर पालिका परिषद श्योपुर, गायत्री परिवार श्योपुर, जन अभियान परिषद, महात्मा गांधी सेवा आश्रम, मातृ छाया संस्था के सदस्यो ने भागीदारी की। इस अवसर पर कैलाश पाराशर, जय सिंह जादौन, भास्कर टकसाली, पूरणमल जांगिड़, राम अवतार शर्मा, सीएमओ राधेरमण यादव, श्री आदित्य चौहान, श्री ओम सुमन, श्री संदीप कतरोलिया, श्री महावीर सुमन, श्री सोनू, श्री रिंकू प्रजापति, श्री प्रदीप कतरोलिया, श्री शकील सहित नगर पालिका श्योपुर के अन्य कर्मचारियो ने श्रमदान किया।