राज्य
19-May-2026
...


- जन सुनवाई करतीं कलेक्टर। शाजापुर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 119 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर ऋजु बाफना ने की। उन्होने आवेदकों की समस्या सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा चौहान, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर आलोक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। ईएमएस/ राजेश कलजोरिया/ 19 मई 2026