हरिद्वार (ईएमएस)। समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने आज नगर पंचायत रामपुर के सालियर साल्हापुर स्थित रविदास मंदिर में आयोजित डॉ- भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने वृ)ावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छा=वृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने शिविर में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, क्षे=ीय खाद्य अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पा= लाभार्थियों के आवेदन आज ही ऑनलाइन किए जाएं तथा उनका निस्तारण 15 दिन के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमं=ी पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। बहुउद्देशीय शिविर इस दिशा में एक प्रभावी पहल है। अधिकारी इसे औपचारिकता न मानते हुए प्रत्येक समस्या का गंभीरता से समाधान करें। शिविर में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। कुल 25 शिकायतों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। साथ ही, पा= लाभार्थियों के पेंशन एवं आयुष्मान कार्ड के आवेदन भी मौके पर ही भरवाए गए। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, सदस्यगण, अधिशासी अधिकारी रामपुर, क्षे=ीय जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (फोटो-13) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/19 मई 2026