राज्य
19-May-2026
...


- आग बुझाई गई। शाजापुर (ईएमएस)। जिले के मोहन बड़ोदिया में एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्थानीय रहवासियों और दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 17 निवासी इकबाल पिता लाल मोहम्मद के घर में मंगलवार दोपहर के समय अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई थी। घर से धुआं और लपटें उठने लगीं तो आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए और दमकल को सूचना दी। दमकल के पहुंचने के साथ ही मोहल्ले के लोगों ने भी बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में पूरा सहयोग किया और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में घर में रखा घरेलू सामान जल गया। ईएमएस/ राजेश कलजोरिया/ 19 मई 2026