देहरादून (ईएमएस)। बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग फेस्टिवल में लोग जमकर खरीददारी कर रहे है। इस बार आधुनिक हेल्थ केयर तकनीक लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस अवसर पर मेले में लगाए गए ऐवा रोबोटिक्स के स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर आधुनिक मसाज एवं दर्द राहत उपकरणों की विस्तार से जानकारी ले रहे हैं। फेस्टिवल में लगाए गए ऐवा रोबोटिक्स के स्टॉल पर मांसपेशियों के दर्द, गर्दन व कमर दर्द, स्पोर्ट्स इंजरी, माइग्रेन, कंधे के दर्द और शरीर की जकड़न जैसी समस्याओं से राहत देने वाले रोबोटिक मसाज उपकरण प्रदर्शित किए गए हैं। इस दौरान स्टॉल पर मौजूद विशेषज्ञ आगंतुकों को मशीनों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आयोजकों के अनुसार आधुनिक जीवनशैली में बढ़ती शारीरिक समस्याओं को देखते हुए ऐसे हेल्थ टेक्नोलॉजी उत्पाद लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। मेले में आने वाले लोग उपकरणों का लाइव डेमो भी देख रहे हैं, जिससे स्टॉल पर लगातार भीड़ बनी हुई है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/19 मई 2026