राज्य
19-May-2026


देहरादून (ईएमएस)। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर संयुक्त नागरिक संगठन ने दुःख प्रकट किया है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए 2011 में लोकायुक्त बिल लाना,राइट टू सर्विस एक्ट, आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ उत्तराखंड की स्थापना, ऑल वेदर रोड की अवधारणा, प्रशासनिक सुधार, ट्रांसफर- पोस्टिंग में पारदर्शिता हेतु ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम जैसे सुधारों के लिए वो याद किए जायेंगे। पदाधिकारियों ने स्व. खंडूड़ी को अनुशासनप्रिय और ईमानदार देशभक्त राजनीतिज्ञ बताया। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/19 मई 2026