राज्य
19-May-2026


देहरादून (ईएमएस)। नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय कांवली रोड पर आज एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और उनके द्वारा राज्य और देश के मंत्री पद पर रहते हुए देश और राज्य के लिएं किए गए विकास कार्यों का बखान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में समिति शोकाकुल परिवार के साथ बराबर की भागीदार है। इस दौरान शोक प्रकट करने वालों में समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ हुसैन वारसी, उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती, गुलाम मुस्तफा, राजेश अरोड़ा (बिट्टू) संजय गुरुंग, जय बिष्ट, दानिश नूर, सुशील विरमानी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/19 मई 2026