अहमदाबाद (ईएमएस)| पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म क्रमांक 7 एवं 8 पर एफओबी-ए के नींव कार्य हेतु ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट तथा विस्तारित की जाएंगी। इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: • शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें 1. 29 मई, 2026 से 07 जून, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद – गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा गोरखपुर कैंट और गोरखपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। 2. 30 मई, 2026 से 08 जून, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19490 गोरखपुर – अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन से 21:40 बजे शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गोरखपुर और गोरखपुर कैंट के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। • विस्तारित होने वाली ट्रेनें 1. 28 मई, 2026 से 06 जून, 2026 तक यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19409 साबरमती – गोरखपुर एक्सप्रेस छपरा तक विस्तारित की जाएगी। यह ट्रेन छपरा स्टेशन पर 21:25 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर के बाद देवरिया सदर एवं सिवान स्टेशनों पर भी ठहरेगी। 2. 30 मई, 2026 से 08 जून, 2026 तक यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19410 गोरखपुर – साबरमती एक्सप्रेस गोरखपुर के बजाय छपरा स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन छपरा स्टेशन से 01:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से पहले सिवान एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर भी ठहरेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपर्युक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखें। ठहराव एवं समय संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/20 मई