क्षेत्रीय
20-May-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने मुस्लिम समाज के महत्वपूर्ण त्योहार ईद उल अजहा (बकरीद) के मद्देनजर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे , नगर आयुक्त प्रशांत नागर, एडीएम कल्पना जयसवाल, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, एसपी ग्रामीण अनुज कुमार चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी, विद्युत अभियंता-1, एलआईयू प्रभारी कालीचरण व प्रेमपाल सिंह सहित जिले के आला अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान बकरीद पर होने वाली व्यवस्थाओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बकरीद पर पहले से बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने अपील की कि सभी लोग सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। करबला कमेटी अध्यक्ष की आवाम से 9 अहम अपीलें हिकमत उल्ला खान ने उलेमा हजरत की अपील का हवाला देते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार प्यार, मोहब्बत, अमन और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने 9 बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा: 1. कुर्बानी खुले में न करें 2. कुर्बानी का वीडियो न बनाएं, न ही लाइव प्रसारण करें 3. कुर्बानी के अवशेष काली पॉलीथिन में डालकर केवल नगर निगम के डस्टबिन में ही डालें 4. प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न करें 5. तबर्रुक/प्रसाद का आदान-प्रदान ढककर या काली पॉलीथिन में करें 6. सरकारी गाइडलाइन के तहत सड़कों पर नमाज न पढ़ें 7. नमाज से 15 मिनट पहले ईदगाह, जामा मस्जिद व शाही मस्जिद पहुंचें 8. सोशल मीडिया पर बिना जांचे भड़काऊ संदेश शेयर न करें, कानूनी कार्रवाई से बचें 9. नमाज का समय: ईदगाह में सुबह 7:15 बजे, प्राचीन शाही मस्जिद में 7:30 व 7:45 बजे हिकमत उल्ला खान ने कहा, इस्लाम का दूसरा नाम मोहब्बत है। इस पैगाम को हर इंसान तक पहुंचाएं। प्रशासन का सहयोग करें, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर सद्दाम हुसैन शिको, यासीन मंसूरी, एम.एफ. निजामी सहित मुस्लिम समाज का प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा। मांग पत्र में बकरीद पर होने वाली सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत विवरण दिया गया है। ए. शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद