क्षेत्रीय
20-May-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | ग्वालियर जिले में चल रहे विद्युत संबंधी कार्यों और योजनाओं की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक 25 मई को आयोजित की जाएगी। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 3 बजे से सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में जिले में चल रहे विद्युत कार्यों, योजनाओं की प्रगति और बिजली आपूर्ति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में आरडीएसएस योजना के तहत लॉस रिडक्शन कार्यों की समीक्षा, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट की प्रगति, एसएसटीडी योजना के स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों की स्थिति तथा पेयजल स्रोतों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के विषय पर चर्चा होगी। इसके अलावा “मोटा-4” योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र वार प्रस्तावित विद्युतीकरण कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।